Punjab News: पंजाब की महिलाओं को इस महीने से मिलेंगे 1100 रुपए, CM भगवंत मान ने कर दिया बड़ा ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: Punjab Women will get Rs 1100 per month – पंजाब की महिलाओं को हर महीने अब 1100 रुपए मिलेंगे। महिलाओं को अब इंतजार खत्म होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) ने ऐलान किया है कि अगले साल से महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए मिलने लगेंगे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann)ने कहा है कि अगले साल 2026 के बजट में पारित होने के बाद पंजाब की महिलाओं को वादे के अनुसार 1100 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान किया है।

Bhagwant Singh Mann CM
Bhagwant Singh Mann CM

महिलाओं को सशक्त करेगी सरकार

सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी सरकार इस योजना को लागू करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और यह वादा किसी भी हालत में अधूरा नहीं रहेगा।

PRTC Buses Strike
PRTC Buses 

मुफ्त सफर के बाद 1100 रुपए हर माह

आपको बता दें कि सरकार बनने से पहले भगवंत मान ने घोषणा की थी कि पंजाब की महिलाओं को मुफ्त सफर के साथ 1100 रुपये मासिक दिए जाएंगे। अब इस वादे को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस फैसले से न केवल गृहिणियों को राहत मिलेगी, बल्कि उनके दैनिक जीवन में आर्थिक संबल भी पैदा होगा।



















Leave a Comment