War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 4.5 किलोग्राम हेरोइन समेत 89 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूरी तरह खात्मे के लिए चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के लगातार 204वें दिन पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने 374 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान पूरे प्रदेश में 89 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 78 FIR दर्ज की गईं।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया

इसके साथ ही, 204 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 30,440 हो गई है। छापेमारी के नतीजे के तौर पर गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 4.5 किलो हेरोइन, 2.3 किलो गांजा, 1524 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 59,810 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।

ARREST

393 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

79 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 1100 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 150 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 374 जगहों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 393 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

राज्य सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम – लागू की है। पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के रूप में आज 48 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।



















Leave a Comment