Gujarat: गुजरात में CM को छोड़कर पूरी सरकार बदल गई, हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम, पढ़ें मंत्रीमंडल की लिस्ट

पीएम मोदी के सबसे चहेते प्रदेश में मंत्रीमंडल का विस्तार हुआ है। अब राज्य़ में डिप्टी सीएम में भी बनाए गए हैं। इस कैबिनेट विस्तार में हर्ष सांघवी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। नई कैबिनेट मंत्री 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं हैं। CM समेत 8 मंत्री पटेल समाज से हैं।

Daily Samvad
4 Min Read
Gujarat New Cabinet
Punjab Government
Highlights
  • सीएम भूपेंद्र को छोड़कर पूरे मंत्रीमंडल ने दिया था इस्तीफा
  • पहले 16 मंत्री थे, अब 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई
  • कैबिनेट विस्तार में हर्ष सांघवी को बनाया गया डिप्टी सीएम
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अहमदाबाद। Gujarat CM Bhupendra Patel Ministers Oath Ceremony News Updates: गुजरात में एक बार फिर से मंत्रीमंडल में व्यापक फेरबदल हुआ है। पिछले 3 साल में भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार (Gujarat Government) में मुख्यमंत्री (CM) भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) को छोड़कर लगभग पूरी सरकार बदल गई है। गुरुवार को 16 मंत्रियों से इस्तीफा लिया और शुक्रवार को 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

गुजरात (Gujarat) के कैबिनेट में 19 नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जबकि पिछली बार के 6 मंत्री ही अपना पद कायम रख पाए हैं। वहीं, 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं हैं। CM समेत 8 मंत्री पटेल समाज से हैं। इस कैबिनेट विस्तार में हर्ष सांघवी (Harsh Sanghavi) ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

harsh sanghvi gujarat Dy CM
harsh sanghvi gujarat Dy CM

क्रिकेटर जडेजा की पत्नी बनी मंत्री

खास बात यह है कि हटाए गए मंत्रियों पर न तो कोई आरोप था और न कोई कानूनी केस। इसके बावजूद सरकार में बड़े फेरबदल को गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी माना जा रहा है। भाजपा किसी भी स्थिति में गुजरात को अपने हाथ से नहीं निकलने देना चाहती है। क्योंकि गुजरात माडल से ही भाजपा केंद्र में सत्तासीन हुई, जो अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

शुक्रवार को सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली। उन्हें डिप्टी CM बनाया गया है। पहले वे राज्य के गृह मंत्री थे। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा (Rivaba Jadeja) को भी मंत्री बनाया गया है। गुजरात कैबिनेट में CM समेत 17 मंत्री थे, जिसमें 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री (MoS) थे। अब यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है। आईए जानते हैं कि किस क्षेत्र से कौन मंत्रीमंडल में शामिल हुआ है।

Rivaba Jadeja
Rivaba Jadeja

सौराष्ट्र-कच्छ से कितने मंत्री

सौराष्ट्र क्षेत्र से मंत्री बनने वालों में पोरबंदर से आने वाले अर्जुन मोढवाडिया, कोडिनार से घंटानाद, मोरबी से कांति अमृतिया, अमरेली से कौशिश वेकारिया, जामनगर उत्तर से रिवाबा जडेजा, भावनगर पश्चिम से जीतू वघानी और अंजार से त्रिकामा छंगा शामिल हैं।

दक्षिण गुजरात क्षेत्र से मंत्री

इसी कड़ी में दक्षिण गुजरात क्षेत्र से जो विधायक मंत्री बनने जा रहे हैं, उनमें वराछा से कुमार कनानी, गणेश से नरेश पटेल, नाइजर से जयराम गामित, अंकलेश्वर से ईश्वर पटेल शामिल हैं।

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

उत्तर गुजरात क्षेत्र से मंत्री

आपको बता दें कि इसी तरह उत्तर गुजरात क्षेत्र से भी कई सदस्य भूपेंद्र कैबिनेट का हिस्सा होंगे, इसमें भिलोदा से पीसी बरामदा, दीसा से प्रवीण मारी और स्वरूजी ठाकोर शामिल हैं।

मध्य गुजरात से मंत्री

मध्य गुजरात से दर्शना वाघेला, रमेश कटारा, मनीषा वकील, कमलेश पटेल, संजय सिंह महिदा, रमन सोलंकी, जो मध्य गुजरात से आते हैं उन्हें भी इस कैबिनेट में जगह मिली है।

Gujarat CM Bhupendra Patel:
Gujarat CM Bhupendra Patel

भूपेन्द्र का यह तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार

भूपेन्द्र पहली बार सितंबर 2021 में CM बने थे। तब विजय रूपाणी को अचानक हटाकर उन्हें CM बनाया था। फिर विधानसभा चुनाव के बाद 12 दिसंबर 2022 को वह तीसरी बार CM और 16 विधायक मंत्री बने। अब नया मंत्रिमंडल बना है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *