Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप की गीदड़ भभकी, भारत पर लगाएंगे 200% टैरिफ, जाने वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका/नई दिल्ली। Donald Trump US India Tariff News Update: भारत की ऊर्जा नीति पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने फिर से दबाव बनाया है। इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चेतावनी दी है कि यदि भारत रूस से तेल की खरीद जारी रखता है, तो उसे भारी-भरकम शुल्क का सामना करना पड़ेगा।

अमेरिका (US) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उन्हें भरोसा दिया है कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। हालांकि, भारत ने हाल ही में कहा है कि वह बदलते वैश्विक हालात को देखते हुए अपने ऊर्जा स्त्रोतों का विविधीकरण कर रहा है।

Donald Trump
Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप की भारत को चेतावनी

एयर फोर्स वन (Air Force one) में मीडिया से बातचीत करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि यदि भारत ने रूस से तेल खरीद बंद नहीं किया, तो उसे ऊंचा आयात शुल्क चुकाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ऐसा नहीं करना चाहता और उसने आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

आपको बता दें कि भारत (India) ने अमेरिकी टैरिफ (US Tariff) को “अन्यायपूर्ण और अनुचित” बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि रूस से तेल खरीदना, यूक्रेन युद्ध के लिए आर्थिक मदद के बराबर है।

Donald Trump
Donald Trump

भारत पर भारी शुल्क लगाने की धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ (Tariff) को दोगुना करके 50 प्रतिशत कर देने के बाद से नई दिल्ली (Delhi) और वाशिंगटन के बीच संबंध गंभीर तनाव में हैं, जिसमें भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है।

वहीं, ट्रंप (Donald Trump) ने फिर दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan War) के बीच युद्धविराम उन्होंने कराया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष में सात लड़ाकू विमान मार गिराए गए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों पर 200 प्रतिशत टैरिफ थोपने की चेतावनी दी गई, तब वे युद्धविराम पर तैयार हुए।



















Leave a Comment