Gold Silver Rate Today: सर्राफा बाजार हुआ धड़ाम, 24 कैरेट सोने की कीमत हुई बेहद कम, चांदी भी हुई बेदम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold Silver Rate Today: दीवाली के बाद सोना-चांदी में बड़ी गिरावट जारी है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3943.10 डॉलर (करीब 3,48,076 रुपए ) प्रति औंस और चांदी की कीमत 46.48 डॉलर (करीब 4060 रुपए) प्रति औंस रह गई।

वहीं घरेलू बाजार में सोना-चांदी में 3-3 हजार रुपए की भारी कमी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट का असर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर भी देखा गया। दोनों ही जगह इन धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी है।

Gold Rate Today
Gold Rate Today

MCX पर सोना-चांदी के भाव?

MCX पर आज यानी मंगलवार को शाम 5 बजे तक गोल्ड (Gold) में 2257 रुपए (Gold Price Today) के साथ 1.87 फीसदी की गिरावट आई। जो 1,18,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। MCX पर ट्रेडिंग के दौरान 10 ग्राम गोल्ड का लो लेवल 1,17,628 रुपए और हाई लेवल 1,20,106 रुपए रहा। सोमवार को सोना 1,20,957 रुपए पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके अलावा चांदी में 1336 रुपए (Silver Price Today) के साथ 0.93% की मामूली गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को चांदी 1,43,367 रुपए पर बंद हुई थी, जिसकी सोमवार को कीमत 1,42,031 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी का लो लेवल 1,39,306 रुपए और हाई लेवल 1,43,298 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

Gold Price Today
Gold Price Today

IBJA पर सोना-चांदी में 3-3 हजार की गिरावट

IBJA पर दोपहर 12 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today)1,19,164 रुपए थी, जो शाम 5 बजे 1,18,043 हो गई। यानी पांच घंटे में 1121 रुपए की कमी आई। जबकि पिछले दिन के मुकाबले सोना 3034 रुपए सस्ता हो गया। सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,21,077 रुपए थी।

वहीं चांदी 3135 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई। IBJA पर दोपहर 12 बजे चांदी की कीमत (Silver Rate Today)1,43,400 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो शाम 5 बजे 1,41,896 रुपए रह गई। यानी पांच घंटे में 1504 रुपए सस्ती हो गई।



















Leave a Comment