Punjab News: पंजाब में एक और बड़ा ब्लास्ट, 10-15 लोग झुलसे; इलाके में दहशत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना के घर में बड़ी घटना घटित हुई। जानकारी के अनुसार, लुधियाना में घर में ब्लास्ट (Blast) हुआ है। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Blast in a house in Ludhiana
Blast in a house in Ludhiana

10-15 लोगों के झुलसने की सूचना

लुधियाना (Ludhiana) में चीमा चौक के नजदीक इंदिरा कॉलोनी के घर में स्टोर किए जा रहे पटाखों में ब्लास्ट (Blast) हो गया। ब्लास्ट होने के कारण घर में आग लग गई और 10-15 लोगों के झुलसने की सूचना है। वहीं ब्लास्ट की आवाज सुनकर पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोग वहां एकत्रित हो गए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बताया जा रहा है कि इस घर में पटाखे स्टोर किए जा रहे थे, ताकि अगले साल उन्हें दिवाली के समय फिर से बेचा जा सके। बुधवार से यहां पर पटाखे स्टोर करने का काम शुरू किया था। वीरवार दोपहर को अचानक पटाखों को आग लग गई और 10-15 लोग झुलस गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। वहीं झुलसे हुए लोगों को आसपास के लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पटाखे कर रखे थे स्टोर

फायर अफसर जशिन कुमार का कहना हे कि जब तक वो मौके पर पहुंचे तब तक वहां पर आग बुझ चुकी थी और झुलसे हुए लोगों को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचा चुके थे। उनका कहना है कि वहां पर पटाखे का स्टोर बनाया गया था। उसी में ब्लास्ट हुआ है।



















Leave a Comment