Punjab News: मान सरकार रियल एस्टेट सेक्टर में काम करना आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध- हरदीप सिंह मुंडियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: रियल एस्टेट सेक्टर में सकारात्मक बदलाव के लिए पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में गठित की गई सेक्टर-विशेष कमेटी की पहली बैठक पुडा भवन, एस.ए.एस. नगर में हुई। बैठक में उपस्थित कमेटी सदस्यों को आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने संबोधित किया।

पंजाब (Punjab) के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रियल एस्टेट सेक्टर द्वारा राज्य के विकास में दिए जा रहे योगदान को भली-भांति समझती है, क्योंकि इस क्षेत्र की तरक्की से राज्य की अर्थव्यवस्था भी मज़बूत होती है।

मान सरकार रियल एस्टेट सेक्टर में काम करना आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध- हरदीप सिंह मुंडियां
मान सरकार रियल एस्टेट सेक्टर में काम करना आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध- हरदीप सिंह मुंडियां

सरकार के कदम की सराहना

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सेक्टर-विशेष कमेटी सरकार को अपने सुझाव देकर रियल एस्टेट क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी। बैठक में पंजाब सी.आर.ई.डी.ए.आई. के अध्यक्ष श्री जगजीत सिंह माझा ने रियल एस्टेट सेक्टर में संरचनात्मक नीतियाँ बनाने के लिए कमेटी गठित करने के सरकार के इस कदम की सराहना की।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

कमेटी के चेयरमैन श्री दीपक गर्ग (डायरेक्टर, मार्बेला ग्रुप) ने बैठक के दौरान पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि कमेटी सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएगी। बैठक में यह भी सहमति बनी कि आने वाले दिनों में जालंधर और लुधियाना में बिल्डरों और संबंधित विकास प्राधिकरणों के बीच बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि इन शहरों में रियल एस्टेट क्षेत्र में और निवेश की रूपरेखा तैयार की जा सके।

कंप्लीशन सर्टिफिकेट को सरल बनाना

रियल एस्टेट सेक्टर को अधिक निवेश-अनुकूल और प्रोत्साहन देने के लिए बैठक में सभी सदस्यों द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई – जैसे सी.एल.यू., एल.ओ.आई., लाइसेंस और अन्य स्वीकृतियों को जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाना, पार्शियल कंप्लीशन सर्टिफिकेट और कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने को सरल बनाना शामिल है।

मान सरकार रियल एस्टेट सेक्टर में काम करना आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध- हरदीप सिंह मुंडियां
मान सरकार रियल एस्टेट सेक्टर में काम करना आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध- हरदीप सिंह मुंडियां

इसके अलावा प्लॉटों की हाइपोथिकेशन और डी-हाइपोथिकेशन की प्रक्रिया को और सुगम बनाने संबंधी तुरंत आवश्यक कदम उठाने पर सहमति जतायी गयी। इस अवसर पर मुख्य प्रशासक, गमाडा श्री विशेष सारंगल, अतिरिक्त मुख्य प्रशासक गमाडा व सदस्य सचिव, सेक्टर-विशेष कमेटी श्री अमरिंदर सिंह मल्ली उपस्थित रहे।

ये लोग मौजूद रहे

इसके अलावा, कमेटी के वाइस चेयरमैन श्री रूपिंदर सिंह चावला (एम.डी., सी.ई.ई.ई.एन.एन. प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्रा. लि.) तथा अन्य सदस्य श्री सुखदेव सिंह (डायरेक्टर, ए.जी.आई. ग्रुप), श्री प्रदीप कुमार बांसल (डायरेक्टर, एच.एल.पी. ग्रुप), श्री बलजीत सिंह (डायरेक्टर, जुबली ग्रुप) मौजूद थे।

इसके साथ श्री दीपक मखीजा (बिजनेस हेड, पंजाब, एमार ग्रुप), श्री रूपिंदर सिंह गिल (एम.डी., गिलसन्ज़ कंस्ट्रक्शन लि.), श्री रोहित शर्मा (कार्यकारी निदेशक, डी.एल.एफ. ग्रुप), श्री मोहित गोयल (चेयरमैन, एफिनिटी ग्रुप) और श्री वरुण धाम (डायरेक्टर, के.एल.वी. बिल्डर्स) भी बैठक में शामिल हुए।



















Leave a Comment