डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) में आए दिन खालिस्तानियों द्वारा भारतीय तिरंगे का अपमान किया जाता है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आ रहा है। खबर है कि कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे का अपमान किया है।
दरअसल कनाडा (Canada) में खालिस्तानी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया है। इसके साथ ही भारतीय पीएम और अधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी दी है।

जानकारी अनुसार कनाडा (Canada) की राजधानी ओटावा (Ottawa) में अनौपचारिक जनमत संग्रह का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में खालिस्तानी समर्थन झंडे लेकर सड़कों पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने भारतीय ध्वज तिरंगे को नीचे गिराकर अपमान किया।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
बता दे कि लोग सुबह से शाम तक पीले रंग के खालिस्तान झंडे हाथ में लेकर करीब दो किलोमीटर लंबी कतार में खड़े रहे। ये लोग एक अनौपचारिक और गैर-कानूनी वोटिंग में हिस्सा ले रहे थे, जिसे ‘खालिस्तान रेफरेंडम’ कहा जा रहा है।

SFJ ने करवाया आयोजन
इसका आयोजन आतंकवादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) ने करवाया था। आयोजकों का दावा है कि ओंटेरियो, अल्बर्टा, ब्रिटिश कोलंबिया और क्यूबेक प्रांतों से 53,000 से ज्यादा सिख वोट डालने आए। लोग छोटे-छोटे बच्चे, नवजात शिशु, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग के साथ आए।

वोटिंग के दौरान खालिस्तानी समर्थक भारत के राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों की हत्या करने के भी नारे लगा रहे थे। वोटिंग खत्म होने के बाद सभी ने तिरंगे का अपमान किया। बता दे कि SFJ का महासचिव गुरपतवंत सिंह पन्नू है। भारत ने SFJ को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है।







