डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा (Manjinder Singh Lalpura) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लालपुरा को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है।

हाईकोर्ट से लगा झटका

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के खडूर साहब से आप (AAP) विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा (Manjinder Singh Lalpura) को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से झटका लगा है। बताया जा रहा है कि लालपुरा की सजा पर रोक लगाने के लिए दायर याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

मनजिंदर सिंह लालपुरा

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बता दें कि तरनतारन जिला अदालत ने दो माह पहले मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 12 लोगों को युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में दोषी करार दिया गया था। इसके बाद 12 सितंबर को सुनवाई करते हुए विधायक को चार साल की सजा सुनाई थी।

MLA Manjinder Singh Lalpura suffered a setback

जिसके बाद उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ अपना रुख किया था और सजा पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी जिसको अब हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दे कि अब उनके पास बस सुप्रीम कोर्ट की तरफ जाने का विकल्प रह गया है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version