Dharmendra Death News: अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; शोक की लहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Dharmendra Death News: हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा (Death) कह दिया है।

लंबे समय से बीमार चल रहे थे

89 साल के एक्टर को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां हालत स्थिर न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। एडमिट होने के बाद के 72 घंटे बेहद क्रिटिकल कहे गए थे।

Hospital
Hospital

देओल परिवार के करीबी सूत्र के अनुसार, धर्मेंद्र (Dharmendra) की बेटियों को पहले ही विदेश से मुंबई बुलाया गया है। बीती रात सनी देओल अस्पताल के बाहर बेहद भावुक नजर आए, वहीं बॉबी देओल भी अल्फा की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए हैं। शाहरुख, सलमान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स सोमवार देर रात को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

बीती रात सनी देओल ने अपील की थी

सोमवार देर रात धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर सनी देओल की टीम ने बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि एक्टर की तबीयत अब स्थिर है। बयान के अनुसार-

sunny deol
sunny deol

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

“धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आगे की जानकारी समय-समय पर शेयर की जाएगी। कृपया उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें न फैलाएं। सभी से गुजारिश है कि उनकी जल्दी रिकवरी के लिए दुआ करें और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।”

Both Sunny Deol's sons Karan, Rajveer and Actor Govinda reached
Both Sunny Deol’s sons Karan, Rajveer and Actor Govinda reached

शूटिंग छोड़कर पिता से मिलने पहुंचे बॉबी देओल

हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘धर्मेंद्र जी अस्पताल में हैं। डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। परिवार उनके साथ है। साथ ही एक्ट्रेस ने सभी से धर्मेंद्र की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने को भी कहा है।’

बॉबी देओल फिल्म अल्फा की शूटिंग कर रहे थे, जब उन्हें पिता के स्वास्थ्य की जानकारी मिली। वो शूटिंग छोड़कर मुंबई पहुंचे और देर रात पिता से मिले।

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। 7 दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

Actor Dharmendra work in many films
Actor Dharmendra work in many films

जिसमें ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। उनके डायलॉग्स आज भी खूब दोहराए जाते हैं। जिसमें शोले का  ‘बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना’ सबसे ज्यादा हिट रहा है।

अगले महीने रिलीज होगी आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र भले ही 89 साल के हैं लेकिन इडंस्ट्री में वो आज भी एक्टिव हैं। धर्मेंद्र को हाल ही में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद ‘तेरी बातों… मे ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था।

जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। वो अगस्त्य नंदा की इक्कीस में भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।



















Leave a Comment