Flight Timings Changed: हवाई जहाज से सफर करने वालों के जरुरी खबर, फ्लाइट्स के समय में हुआ बदलाव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Flight Timings Changed: हवाई जहाज से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। फ्लाइट्स के समय बदलाव हुआ है। पंजाब के जालंधर (Jalandhar) के आदमपुर एयरपोर्ट (Adampur Airport) से चलने वाली दोनों फ्लाइट्स का समय सर्दी (Winter) के मौसम के चलते बदला दिया गया है।

Winter
Winter

मुंबई के लिए फ्लाइट शाम 4:20 बजे

सर्दी के कारण यात्रियों को परेशानी न हो। उन्होंने यह जानकारी पत्रकारों से सांझा करते हुए Jalandhar के आदमपुर एयरपोर्ट (Adampur Airport) से यात्रा करने वाले लोगों के पास सुचना पहुंची चाहिए ताकि सफर करने वाले लोगों को समय बदलाव का पता चल सके।

Adampur Airport
Adampur Airport

जानकारी देते हुए एयरपोर्ट निदेशक पुष्पिंदर निराला ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा आदमपुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया है। यह फ्लाइट अब मुंबई से आदमपुर के लिए दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 4:20 बजे आदमपुर पहुंचेगी।

हिंडन के लिए दोपहर बाद 3:25 बजे उड़ान

आदमपुर से शाम 4:50 बजे रवाना होकर शाम 7:20 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसी प्रकार हिंडन से आदमपुर आने वाली स्टार एयर की फ्लाइट हिंडन से दोपहर 2 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे आदमपुर पहुंचेगी। आदमपुर से दोपहर बाद 3:25 बजे रवाना होकर शाम 4:25 बजे हिंडन पहुंचेगी।

flight

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

निदेशक पुष्पिंदर निराला ने बताया कि यह नया समय मौसम में बदलाव के अनुसार निर्धारित किया गया है। जिसे मौसम के अनुसार फिर से बदला जा सकता है।



















Leave a Comment