डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: पिछले तीन दिनों से सोने (Gold Price) और चांदी (Silver Price) के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। आज भी दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिससे खरीदने वालों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है।

रॉकेट की स्पीड से भाग रहे दाम

बता दे की बीते दो दिनों से सोना (Gold) और चांदी (Silver) दोनों रॉकेट की स्पीड से भाग रहे हैं। आज भी इनमें बढ़ोतरी देखी जा रही है। चांदी में 700 प्रति किलो से ज्यादा का उछाल आया है। एमसीएक्स (MCX) में सुबह 10.30 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने की कीमत 124,043 रुपये चल रही है।

Gold Rate Today

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसमें 130 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 124,300 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 124,444 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। एमसीएक्स में सुबह 10.30 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का भाव 155,522 रुपये प्रति किलो चल रहा है।

Gold-Silver Price

इसमें 835 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 154,926 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 155,850 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। आज 12 नवंबर, बुधवार को जयपुर में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 124,100 रुपये चल रहा है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version