Gold Price Today: सोने का भाव तेज, चांदी का रेट गिरा, जाने सोने-चांदी की ताजा कीमत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold Price Today: विवाह का सीजन शुरू है, लेकिन सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,23,308 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,53,650 रुपये प्रति किलो हो गई।

उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 700 रुपये घटकर 1,25,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। चांदी भी टूटकर 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गिरावट के साथ 1,22,714 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

Gold Rate Today
Gold Rate Today

1,52,975 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी की वायदा कीमत गिरावट के साथ 1,52,975 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

जबकि 24 नवंबर, सोमवार को सुबह 10 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोना (Gold Price Today) 1400 रुपये से ज्यादा गिर गया था। वही चांदी (Silver Price Today) में भी ताबड़तोड़ गिरावट देखी जा रही है। इसमें अभी 1100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Price Today
Gold Price Today

Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

सुबह 10.30 बजे के आसपास एमसीएक्स में सोने की कीमत 122,740 रुपये चल रही है। इसमें 1400 रुपये से ज्यादा का उछाल है। अब तक सोने ने 122,605 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 123,300 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

सुबह 10.30 बजे के आसपास 1 किलो चांदी की कीमत 152,971 रुपये चल रही है। इसमें 1180 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 152,415 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 153,914 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

सोना-चांदी के भाव पहले क्या था

रुपये में मजबूती और कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 700 रुपये घटकर 1,25,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रखते हुए, 99.5 शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये घटकर 1,24,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई।

Gold Rate Today
Gold Rate Today

चांदी भी लगातार तीसरे दिन बिकवाली के दबाव में रही, और 1,000 रुपये टूटकर 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना थोड़ा घटकर 4,064.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.12 प्रतिशत बढ़कर 50.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

पंजाब में सोने-चांदी का भाव

पंजाब में सोने की कीमत 22 कैरेट के लिए लगभग ₹11,425 प्रति ग्राम और 24 कैरेट के लिए लगभग ₹12,388 प्रति ग्राम है। इन कीमतों में हर दिन उतार-चढ़ाव होता रहता है, इसलिए खरीदने से पहले नवीनतम दरों की जांच करना महत्वपूर्ण है।

  • 22 कैरेट सोना: ₹11,425 प्रति ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹12,388 प्रति ग्राम

इस पर ध्यान दें

सोने की कीमतें मांग और आपूर्ति, डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर, और अन्य आर्थिक कारकों के कारण बदलती रहती हैं। विभिन्न शहरों में थोड़ी भिन्नता हो सकती है।

उदाहरण के लिए, लुधियाना में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹11,490 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की ₹12,065 प्रति ग्राम है। खरीदने से पहले हमेशा नवीनतम दरों की पुष्टि करें।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धता सुबह के रेट दोपहर के रेट शाम के रेट
सोना 24 कैरेट 123308 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 122814 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 112950 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 92481 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 72135 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 153650 रुपये प्रति किलोग्राम


















Leave a Comment