डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रेनेड हमले के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के 10 बड़े गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

ग्रेनेड हमले मॉड्यूल का भंडाफोड़

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में पुलिस ने पुलिस ने ISI-पाकिस्तान समर्थित ग्रेनेड हमले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के 10 बड़े गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्विटर पर ट्वीट कर दी है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी मलेशिया स्थित तीन गुर्गों के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे संचालकों के संपर्क में थे ताकि एक हथगोले को उठाने और उसकी डिलीवरी में समन्वय स्थापित किया जा सके।

संचालकों ने राज्य में अशांति फैलाने के लिए आबादी वाले इलाके में ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच करनी शुरू कर दी है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version