Haryana News: अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 15 नवंबर से कुरुक्षेत्र में होगा शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव (International Gita Mahotsav) का अयोजन किया जा रहा है इस बात की जानकारी सीएम नायब सिंह सैनी ने दी है।

15 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने बताया कि 10वां International Gita Mahotsav 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में भव्य रूप से आयोजित होगा। इस बार महोत्सव 21 दिनों तक चलेगा, जिसमें संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि इस वर्ष मध्य प्रदेश सहयोगी राज्य रहेगा। 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का शुभारंभ होगा जिसमें 16 देशों के 25 विद्वान भाग लेंगे। 51 देशों में भी गीता महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

182 तीर्थ स्थलों पर दीपोत्सव

बता दे कि1 दिसंबर को ज्योतिसर तीर्थ पर गीता यज्ञ, गीता पाठ और भागवत कथा का आयोजन होगा। इसी दिन 18 हजार विद्यार्थी गीता का वैश्विक पाठ करेंगे और सभी 182 तीर्थ स्थलों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा।



















Leave a Comment