Jalandhar News: जालंधर में ओपनिंग से पहले अस्पताल की इमारत सील, जाने वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम टीम ने कई महीने बाद बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने न्यू जवाहर नगर में नए खुलने जा रहे एक मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर Cloud 9 अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इमारत को सील कर दिया।

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) नगर निगम की टीम ने अस्पताल की इमारत को सील कर दिया। एमटीपी मेहरबान सिंह ने बताया एटीपी रविंद्र की अगुआई में निगम की टीम अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल की बिल्डिंग को सील कर दिया।

MCJ Jalandhar Daily Samvad
MCJ Jalandhar Daily Samvad

शिकायत के बाद एक्शन

कॉलोनी के लोगों ने शिकायत नगर निगम के अफसरों से की थी। इलाका निवासियों ने मेयर विनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि को अस्पताल की बिल्डिंग में पार्किंग की सुविधा ना होने की शिकायत की थी। इसके बाद बिल्डिंग ब्रांच ने ये कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

एमटीपी मेहरबान सिंह ने बताया कि पार्किंग की सुविधा अस्पताल में ना होने से आने वाले दिनों में पूरे इलाके में ट्रैफिक और पार्किंग की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। लोगों की शिकायत पर नगर निगम कमिश्नर ने बिल्डिंग शाखा को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Vaneet Dhir Mayor Jalandhar
Vaneet Dhir Mayor Jalandhar

नक्शे के विपरीत बनी इमारत

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि भले ही इस बिल्डिंग का नक्शा अस्पताल के रूप में पास करवाया गया है। लेकिन ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग के लिए जो जगह दिखाई गई थी, वहा मौके पर नहीं मिली। वहां निर्माण कार्य किया गया है, जो नियमों का उल्लंघन है।

नगर निगम ने बिल्डिंग मालिकों को नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द बिल्डिंग के नक्शे और संबंधित दस्तावेज पेश करें, ताकि आगे की कार्रवाई तय की जा सके।

डिफैंस कालोनी में कब होगी कार्रवाई?

डिफैंस कालोनी में गढ़ा रोड पर भी दो कामर्शियल इमारतें का चर्चा विषय बनी हुई है। डिफैंस कालोनी के लोगों ने इसकी लिखित शिकायत की थी, लेकिन निगम अफसरों ने कार्रवाई नहीं की। डिफैंस कलोनी की मोड पर गढ़ा रोड पर एक अस्पताल ने अब पार्किंग एरिया कवर कर तीन फ्लोर बना लिया है।

डिफेंस कालोनी के इस कामर्शियल इमारत की पार्किंग को बंद कर शटर लगाया गया है
डिफेंस कालोनी के इस कामर्शियल इमारत की पार्किंग को बंद कर शटर लगाया गया है

इसके साथ ही बनी कामर्शियल इमारत के मालिक ने बेसमेंट भरकर अंदर कामर्शियल काम शुरू कर दिया है। जिससे आए दिन यहां जाम लगा रहता है। इन इमारतों पर की डिफैंस कालोनी के लोगों ने शिकायत की थी। निगम कमिश्नर ने कार्रवाई के आदेश भी दिए थे।



















Leave a Comment