Jalandhar News: खेल युवाओं को नशे से दूर रखकर अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाते हैं- नितिन कोहली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के प्रसिद्ध हंसराज स्टेडियम में प्रो बैडमिंटन लीग का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कई नामी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। इस लीग का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाना और फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जालंधर (Jalandhar) सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। लीग के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं।

खेल युवाओं को नशे से दूर रखकर अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाते हैं- नितिन कोहली
खेल युवाओं को नशे से दूर रखकर अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाते हैं- नितिन कोहली

स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित

उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जिसे यदि सही दिशा दी जाए तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। नितिन कोहली ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जालंधर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे और “फिट सेंट्रल” जैसे अभियानों के जरिए खेल संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर अजय चोपड़ा, मनीश शर्मा, मुनीष जैन, सुनील शर्मा, नितिन शर्मा, डॉ. एन.के. शर्मा, अमित गांधी, अंकुश सूरी, आशीष कुमार, अर्जुन और सुनीक सहगल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और आयोजन समिति की सराहना की।



















Leave a Comment