Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - टेक्नोलॉजी - Lava Agni 4: लावा ने पेश किया अपना नया स्मार्टफोन, कीमत जानकर खुश हो जाएगा दिल

    Lava Agni 4: लावा ने पेश किया अपना नया स्मार्टफोन, कीमत जानकर खुश हो जाएगा दिल

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal20 November, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Lava Agni 4: लावा ने पेश किया अपना नया स्मार्टफोन, कीमत जानकर खुश हो जाएगा दिल
    Lava Agni 4 launched with premium design and Vayu AI
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। Lava Agni 4 Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Lava ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lava Agni 4 पेश कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि यह फोन आज यानि 20 नवंबर 2025 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इसके प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि यह मॉडल परफॉर्मेंस और डिजाइन दोनों मामलों में पिछले वर्ज़न से कहीं ज्यादा बेहतर होने वाला है।

    बताया जा रहा है कि ये डिवाइस लावा अग्नि 3 का ही सक्सेसर है, जिसे पिछले साल अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था। ये लेटेस्ट हैंडसेट अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई बड़े अपग्रेड लेकर आया है जहां डिवाइस में इस बार 6.67-इंच का 120Hz वाला फ्लैट AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही इस बार डिवाइस में एल्यूमीनियम एलॉय मेटल फ्रेम मिलता है। इतना ही नहीं फोन में पावरफुल मीडियाटेक 8350 चिपसेट भी मिल रहा है।

    कीमत और कहां से खरीदें?

    कीमत की बात करें तो Lava के इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाला एकमात्र वेरिएंट मिलता है। हालांकि, ब्रांड का कहना है कि ये शुरुआती कीमत है, जिसमें डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड ऑफर भी शामिल हैं। डिवाइस को आप दो कलर ऑप्शन जैसे फैंटम ब्लैक और लूनर मिस्ट में खरीद सकते हैं। डिवाइस की सेल 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे IST से Amazon पर शुरू होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लावा के इस डिवाइस में 6.67 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन की लोकल पीक ब्राइटनेस 2,400 निट्स तक जा सकती है। डिवाइस स्टॉक एंड्रॉयड 15 से लैस है। कंपनी इस फोन को तीन एंड्रॉयड अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।

    यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

    डिवाइस में सामने की तरफ 1.7mm इक्विलेटरल बेजेल्स वाला एल्यूमीनियम एलॉय मेटल फ्रेम देखने को मिल रहा है जो इसे एक अलग लुक देता है जबकि पीछे की तरफ मैट AG ग्लास दिया गया है। इतना ही नहीं इस फोन में बेहतर ड्रॉप प्रोटेक्शन के लिए सुपर एंटी-ड्रॉप डायमंड फ्रेम, स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी दिया गया है।

    iphone
    iphone

    फोन में पावरफुल मीडियाटेक 8350 चिपसेट और 8GB LPDDR5X रैम देखने को मिलती है जिसके साथ 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। फोन का AnTuTu स्कोर भी काफी अच्छा जहां इस फोन की 1.4 मिलियन से ज्यादा का स्कोर किया है। डिवाइस में थर्मल को मैनेज करने के लिए 4,300 sq mm के हीट डिसिपेशन एरिया वाला VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी लगा हुआ है जो फोन को ठंडा रखने में मदद करता है।

    कैमरा फीचर्स

    फोरोग्राफी के लिए डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस में f/1.88 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में EIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फ्रंट और रियर कैमरा से आप 4K 60fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।

    Artificial Intelligence
    Artificial Intelligence

    बेहतरीन AI फीचर्स

    लावा के इस शानदार डिवाइस में वायु AI देखने को मिल रहा है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये नैचुरल और बातचीत से सीखने में मदद करता है। इतना ही नहीं इस डिवाइस में वॉयस कमांड के जरिए सिस्टम-लेवल के कई काम आसानी से किए जा सकते हैं।

    डिवाइस में AI एजेंट भी हैं, जिनमें AI मैथ टीचर, AI इंग्लिश टीचर, AI मेल और फीमेल साथी के साथ-साथ फोन में AI होरोस्कोप, AI टेक्स्ट असिस्टेंट, AI कॉल समरी, AI फोटो एडिटर, AI इमेज जेनरेटर समेत काफी कुछ मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी और 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।



















    No related posts.

    Daily News Daily Update Hindi News Latest News Lava Agni Lava Agni 4 Lava Agni 4 Features Lava Agni 4 Launch Lava Company Technology News Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleHaryana News: हरियाणा के सड़क ढांचे को मिली नई रफ्तार!
    Next Article Punjab News: पंजाब में किसानों ने दी चेतावनी, रेलवे ट्रैक जाम करने का किया ऐलान
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.