Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, लगातार पांच दिन होगी जमकर बारिश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: इस मानसून सीज़न में देश भर में भारी बारिश हुई, जिसने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। कई राज्यों में बारिश इतनी ज़्यादा हुई कि नदियों, तालाबों और बांधों का जलस्तर बढ़ गया।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18, 19, 20, 21 और 22 नवंबर को कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पंजाब में मौसम बदल रहा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान लगातार गिर रहा है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर तक उत्तरी और पूर्वी जिलों में तापमान 24-26°C और शेष पंजाब में 26-28°C के बीच रहने की संभावना है। कुल मिलाकर, अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

24 नवंबर से मौसम में बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पंजाब में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। केरल में मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 18, 19, 20, 21 और 22 नवंबर को केरल के कई जिलों में भारी बारिश होगी।



















Leave a Comment