Punjab News:‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 250वें दिन पुलिस ने 2.4 किलो हेरोइन सहित 91 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य से नशे के पूरी तरह से खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशों पर चलाए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के 250वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 276 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के दौरान राज्य भर में 65 एफआईआर दर्ज की गईं और 91 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

1700 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही, पिछले 250 दिनों में कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 35,519 हो गई है। इन छापों के नतीजे में गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 2.4 किलो हेरोइन, 6 किलो भुक्की, 9853 नशीली गोलियाँ और 1700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। नशा विरोधी अभियान की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी गठित की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस ऑपरेशन के दौरान 51 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 276 जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 315 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav

यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) – लागू की हुई है। इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 9 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए तैयार किया है।



















Leave a Comment