Punjab: दिव्यांगजन कल्याण की दिशा में पंजाब सरकार का मजबूत कदम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर केंद्रित होकर कार्य कर रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार (Punjab Govt) द्वारा अब तक दिव्यांग व्यक्तियों को वित्तीय सहायता के रूप में 287.95 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जिनका लाभ 2,76,175 योग्य लाभार्थियों को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान 495 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।

Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur

सरकार का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाना

डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। इस दिशा में सरकार न केवल वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें रोज़गार के अवसर, कौशल विकास प्रशिक्षण और सुविधाजनक बुनियादी ढांचे के माध्यम से सशक्त बनाने के कदम भी तेजी से उठा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि हर दिव्यांग व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाना है। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए चलाई जा रही वित्तीय सहायता योजना का लाभ हर योग्य लाभार्थी तक पहुँचाया जाए, ताकि कोई भी हकदार व्यक्ति इस सहायता से वंचित न रह जाए।



















Leave a Comment