डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने वरिष्ठ पत्रकार श्री नलिन अचार्या के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रेस क्लब के पूर्व प्रधान भी रह चुके

श्री नलिन, जो 67 वर्ष के थे, का आज सुबह निधन हो गया। वे “हिम प्रभा” अख़बार के मालिक और संपादक थे। वे चंडीगढ़ (Chandigarh) प्रेस क्लब के पूर्व प्रधान भी रह चुके थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र, पुत्रवधू और पोते-पोतियाँ हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

अपने शोक संदेश में बैंस ने पत्रकारिता, धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में श्री नलिन अचार्या के बहुमुखी योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रेस क्लब की अध्यक्षता और “हिम प्रभा” में उनके सटीक नेतृत्व ने एक अमिट छाप छोड़ी है।

एक अमिट छाप छोड़ी

दुखी परिवार और रिश्तेदारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत स्थान दें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version