Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - टेक्नोलॉजी - Samsung Galaxy: 20 हजार रुपये तक कम हुई कीमत, सस्ते में मोबाइल खरीदने का है सही वक्त

    Samsung Galaxy: 20 हजार रुपये तक कम हुई कीमत, सस्ते में मोबाइल खरीदने का है सही वक्त

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal22 November, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Samsung Galaxy: 20 हजार रुपये तक कम हुई कीमत, सस्ते में मोबाइल खरीदने का है सही वक्त
    Samsung Galaxy S22
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। Samsung Galaxy S25: सैमसंग जल्द ही अपनी नई Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन इससे पहले अभी से पिछले साल के Samsung Galaxy S25 पर डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने इस फोन को 80,999 रुपये में लॉन्च किया था जो Samsung के सबसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप डिवाइस में से एक है।

    इस डिवाइस में आपको पावरफुल स्नैपड्रैगन चिपसेट, ब्राइट AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम फिनिश देखने को मिल रही है। फोन पर इस वक्त Amazon जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है, जिससे S25 इस वक्त बेस्ट वैल्यू-फॉर-मनी फ्लैगशिप डील फोन में से एक बन गया है। चलिए इस डील एक बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Samsung Mobile
    Samsung Mobile

    S25 की कीमत और ऑफर

    अमेजन ने सैमसंग (Samsung) के Galaxy S25 की कीमत इस वक्त कम करके सिर्फ 63,690 रुपये कर दी है, जो इसकी असली लॉन्च कीमत से सीधे 17,309 रुपये कम है, लेकिन डील अभी यहीं खत्म नहीं हुई है। फोन पर आप फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन से 3,000 रुपये की एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं जिसके बाद फोन का इफेक्टिव प्राइस सिर्फ 60,690 रुपये रह जाता है। यानी देखा जाए तो फोन पर कुल 20 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

    इतना ही नहीं आप एक्सचेंज ऑफर के साथ भी फोन पर डिस्काउंट ले सकते हैं जहां आप अपना मौजूदा स्मार्टफोन एक्सचेंज करके डिवाइस मॉडल और कंडीशन के बेस पर 44,050 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। हालांकि आपको ये ज्यादा वैल्यू सिर्फ हाई-एंड या नए फोन के साथ मिलती है, फिर भी यह ज्यादातर यूजर्स के लिए डील को और बेहतर बनाने के लिए बेस्ट है।

    S25 के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग के इस डिवाइस में आपको 6.2-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन में एडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस में पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट देखने को मिल रहा है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

    फोन में इस वक्त लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड One UI 8 मिल रहा है। ये डिवाइस कई Galaxy AI-पावर्ड फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। फोन में आपको 4000mAh की बैटरी मिलती है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

    कैमरा स्पेक्स

    फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल-कैमरा सिस्टम है जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलता है।



















    No related posts.

    Daily News Daily Update Hindi News Samsung Galaxy Samsung Galaxy S25 Technology News Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleFraud Travel Agent: अमेरिका भेजने के नाम पर पंजाब के इस कपल ने ठगे 32 लाख रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
    Next Article Punjab News: पंजाब में लगातार तीन दिन बंद रहेंगी सरकारी बसें, यात्रियों को होगी भारी परेशानी
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.