डेली संवाद, चंडीगढ़। Raja Warring: पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग (Raja Warring) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच अब बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राजा वड़िंग की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।

8 दिनों के भीतर गिरफ्तारी के आदेश

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री बूटा सिंह पर दिए बयान को लेकर पंजाब SC कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने राजा वड़िंग (Raja Warring) की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि जसवीर सिंह गढ़ी ने वड़िंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 दिनों के भीतर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं।

वीडियो की होगी फोरेंसिक जांच

जसवीर गढ़ी ने इस मामले में डीएसपी हरगुरदेव सिंह को चंडीगढ़ तलब कर पूछा कि अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में 8 दिनों के भीतर राजा वड़िंग को गिरफ्तार किया जाए। DSP ने कहा कि वड़िंग की वीडियो की फोरेंसिक जांच होगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने कहा कि इसमें हफ्ता-10 दिन लगेंगे। दिवंगत बूटा सिंह के बेटे ने SC सर्टिफिकेट दिया है। इसके बाद चेयरमैन गढ़ी ने 8 दिन के अंदर राजा वड़िंग को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

Amarinder Singh Raja Warring FIR

इसके साथ ही गढ़ी ने कहा कि राजा वड़िंग है कोई रॉबिन हुड नहीं है जो आपको मिल नहीं रहा। वड़िंग तरनतारन और नवांशहर में घूम रहा है, आपको क्यों नहीं मिल रहा। ये तो वो बात हो गई कि खरगोश खुले मैदान में है और शिकारी ने अपने कुत्तों की संगली (चेन) पकड़ रखी है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version