Bus Accident: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत और कई घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, आंध्र प्रदेश। Bus Accident: एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बस गहरी खाई में गिर गई है जिसमें 9 लोगों की मौत और कई लोग गंभीर घायल हो गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बड़ा बस हादसा हो गया है। तीर्थ स्थान और दैव दर्शनों के लिए निकले लोगों से भरी बस घाट रोड से गुज़रते वक्त बस अनियंत्रित खाई में गिर गई।

Accident News
Accident News

9 यात्रियों की मौत

इस दुर्घटना में अब तक 9 यात्रियों की मौत हो गई और कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई यात्रियों की हालत नाजुक है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

आंध्र प्रदेश चित्तूर जिले की यह बस भद्राचलम से अन्नावरम जा रही थी। यह हादसा चित्तूर-मरेदुमिल्ली घाट मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस दौरान ये हादसा हुआ उस समय बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे।



















Leave a Comment