डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में कांग्रेस वर्करों पर FIR दर्ज होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में पुलिस ने 18 कांग्रेस वर्करों पर FIR दर्ज की है। बता दे कि बीते दिन ब्लॉक समिति की जीत का जश्न मना रहे आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के वर्करों में हिंसक झड़प हो गई थी।

यह भी पढ़ें: रिची ट्रैवल पर ED ने मारा छापा, लाखों रुपए लेकर डंकी रूट से भेजते थे अमेरिका

AAP ने झड़प के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, इस झड़प और फायरिंग का वीडियो सामने आया है। इसी के चलते सदर थाना पुलिस ने 18 कांग्रेस वर्करों पर FIR दर्ज की है। इनमें 6 नाम दर्ज हैं और 12 अज्ञात लोगों पर यह कार्रवाई की गई है।

हमलावरों की हुई पहचान

फायरिंग की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने हमलावरों की पहचान की और मामला दर्ज किया। आरोपियों की पहचान पूर्व सरपंच जसवीर, अजयवीर, उदयवीर, सरपंच निंदा, तजिंदर सिंह उर्फ लाडी, पंच पूजा, हरपाल सिंह उर्फ बब्बू सहित 12 अज्ञात के रूप में हुई है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version