डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नरक और नरकीय जीवन कैसे होता है, आईए हम दिखाते हैं। जालंधर के रामामंडी इलाके में एक ऐसा इलाका है, जहां सीवरेज का गंदा पानी गलियों में जमा है, यहां तक कि सीवरेज का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। यहां कभी भी गंभीर बीमारी फैल सकती है। गंदगी का आलम यह है कि इस गली में कोई सब्जी बेचने वाला नहीं आता, कोई इस गली को पार नहीं कर सकता।

जालंधर (Jalandhar) के रामामंडी (Ramamandi) इलाके में इस गली के लोग इतने परेशान हैं कि उनके कई लोग रिश्तेदारों के घर में चले गए हैं। यह गली जालंधर के रामामंडी स्थित बाबा बुड्ढा जी नगर में है। इस गली का नंबर-8 है, लेकिन इसे लोग अब नरक वाली गली कहते हैं।

जालंधर के इस इलाके में है ‘नरक’ वाली गली, कोई इसे पार नहीं कर सकता, देखें VIDEO

बाबा बुड्ढा जी नगर में लोग परेशान

जालंधर के रामा मंडी स्थित बाबा बुड्ढा जी नगर गली नंबर 8 में लंबे समय से सीवरेज बंद है। इलाके के लोग इतना परेशान हैं कि उनके कुछ लोग रिश्तेदार के घर में पनाह ले लिया है। दूषित पानी घरों के बाहर खड़ा रहने से राहगीरों के अलावा स्कूल जाते बच्चों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

इलाका निवासी संदीप कर, सुखविंदर कौर, इंद्रजीत, जसकरण सिंह, रीना, वंदना, कुलवंत सिंह और श्यामलाल व अन्य लोगों ने कहा कि यह समस्या विकराल होती जा रही है। कई बार मेयर, कमिश्नर और पार्षद से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

जालंधर के इस इलाके में है ‘नरक’ वाली गली, कोई इसे पार नहीं कर सकता, देखें VIDEO

इलाके में फैल सकती है बीमारी

इलाके के लोगों ने कहा कि कभी-कभी सीवरेज सफाई के लिए लोग आते हैं, लेकिन वे 5 मिनट में ही चले जाते हैं। सीवरेज की समस्या हल नहीं हो रही है। सीवरेज लाइन ब्लॉक होने के बाद जब पानी बैक मारता है तो यह गंदा पानी पीने के पानी की टंकियों तक पहुंच जाता है। इससे न केवल पानी में बदबू आने लगती है बल्कि लोगों को गंभीर बीमारियों का खतरा भी बन गया है।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version