Bus Accident: यात्रियों से भरी स्लीपर बस में लगी भयानक आग, 10 से ज्यादा लोग जिंदा जले, कई घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कर्नाटक। Bus Accident: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस में भयानक आग लग गई है जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की जलकर मौत हो गई।

10 से ज्यादा लोग जिंदा जले

मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक (Karnataka) के चित्रदुर्ग में एक यात्रियों से भरी स्लीपर बस में भयानक आग गई जिसमें 10 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा एक तेज रफ्तार लॉरी के टकराने से हुआ।

Bus Accident
Bus Accident

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार लॉरी डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से जा रही प्राइवेट कंपनी की सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की बस से टकरा गई। बस में तुरंत आग लग गई। उस समय यात्री सो रहे थे। इस कारण उन्हें खुद को बचाने का मौका नहीं मिला।

दोनों वाहनों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसके बाद बस पूरी तरीके से जल गई। बस से कुछ यात्री निकलने में सफल हुए, लेकिन कुछ अंदर ही फंस गए। जिसके चलते वह जल गए। वहीं कुछ घायल हुए है जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

बस में थे 30 से ज्यादा यात्री

हादसे के दौरान बस में 30 से ज्यादा यात्री थे। बता दे कि हादसा NH‑48 पर हिरियूर तालुक में हुआ। बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी। वहीं पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं, मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।



















Leave a Comment