Punjab News: नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम से मांगी सुरक्षा, भगवंत मान ने दिया ये जवाब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब कांग्रेस के भीतर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने और आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम मान स सुरक्षा की मांग की है।

दरअसल नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) के बयान से पंजाब में राजनीतिक हंगामा मच गया। उन्होंने दावा किया कि पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ रुप चाहिए। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

अब नवजोत कौर ने भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि सरकार शराब और खनन माफिया के साथ मिलीभगत कर रही है और उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने कहा कि उन्हें खतरा है और मुख्यमंत्री को उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले भी पंजाब के राज्यपाल के समक्ष कई मुद्दे उठाए हैं, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है। राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में सिद्धू ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार एक बड़ा भूमि घोटाला कर रही है।

वहीं अब सीएम मान ने उनकी सुरक्षा की मांग को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जान को खतरा सता रहा है तो पहले ही सोच समझकर बोलना था। सीएम मान ने कहा कि नेता पहले तो जो मुंह में आए, उलटे-सीधे बयान दे देते हैं, फिर मेरे पास आ जाते हैं कि हमें जान का खतरा है।



















Leave a Comment