Punjab News: पंजाब विधानसभा द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी एवं उनके साहिबज़ादों को श्रद्धांजलि अर्पित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां (Kultar Singh Sandhwan) ने आज साहिबज़ादों, माता गुजरी जी तथा साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करते हुए 16वीं पंजाब विधानसभा के 11वें विशेष सत्र की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने अत्याचारी मुगल शासकों के ज़ुल्मों से सिख धर्म और मानवता की रक्षा के लिए गुरु साहिब एवं उनके साहिबज़ादों द्वारा दी गई अतुलनीय और लासानी शहादत को याद किया।

स्पीकर ने कहा कि साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए भाईचारे, समानता और धर्मनिरपेक्षता के आदर्शों का वैश्विक स्तर पर प्रचार किया। उन्होंने मानवाधिकारों की रक्षा के लिए जो अद्वितीय बलिदान दिया, वह सदैव इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी लासानी शहादत का उदाहरण विश्व इतिहास में कहीं भी नहीं मिलता।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

विधानसभा सत्र के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, बसपा विधायक नछत्तर पाल, अजाद विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह, शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह इयाली तथा कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने भी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी एवं उनके साहिबज़ादों को श्रद्धा एवं सम्मान सहित हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।



















Leave a Comment