Punjab Rail Roko: पंजाब में पुलिस और किसानों के बीच झड़प, माहौल तनावपूर्ण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Rail Roko: पंजाब (Punjab) में किसानों और पुलिस की झड़प होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में रेलवे ट्रैक पर किसानों की पुलिस से झड़प हुई है जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

नेताओं के घर पहुंची पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में किसानों ने आज रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया था। लेकिन पंजाब पुलिस ने इसके ऐलान का पता चलते ही शुक्रवार सुबह ही किसान नेताओं के घर पहुंच गई और कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

वहीं किसान नेता दिलबाग सिंह, मक्खन सिंह और सुखदेव मगली जैसे नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। किसानों की तरफ से लुधियाना, जालंधर और अमृतसर समेत 19 जिलों में 26 जगहों पर रेलवे ट्रैक पर धरना देने की बात की गई थी।

Punjab Rail Roko
Punjab Rail Roko

लुधियाना में जहां पुलिस ने किसानों को रेलवे ट्रैक तक भी जाने नहीं दिया तो वहीं जालंधर में किसानों को डिटेन भी किया गया। इसे लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा- पुलिस ने रात से ही रेड शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि भगवंत मान मोदी सरकार का दूसरा चेहरा है।



















Leave a Comment