डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब (Punjab) में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस (Harjot Singh Bains) ने दी है।

बता दे कि बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है जिसके चलते अब पंजाब (Punjab) के सारे सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिसके चलते बच्चों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार ठंड और खराब मौसम के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पहले निर्धारित छुट्टियों की अवधि समाप्त होने के बाद स्कूल खुलने थे, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए छुट्टियों में विस्तार किया गया है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version