Punjab News: पंजाब विधान सभा द्वारा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधान सभा ने आज विधान सभा के पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुई शख्सियतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

16वीं पंजाब विधानसभा (Punjab Vidhan Sabha) के 11वें (विशेष) सत्र के दौरान सदन द्वारा पूर्व राज्यपाल, पंजाब एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल, पूर्व मंत्री जगतार सिंह मुलतानी, पूर्व राज्य मंत्री तारा सिंह लाडल, पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंढ, बॉलीवुड के प्रसिद्ध स्टार एवं लोक सभा के पूर्व सदस्य धर्मेंद्र सिंह दियोल, गायक राजवीर सिंह जवंदा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध चित्रकार गोबिंदर सिंह सोहल, प्रसिद्ध पंजाबी संगीतकार एवं उस्ताद पूरन शाह कोटी तथा विधायक दलजीत सिंह भोला के पिता बलबीर सिंह गरेवाल की दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Punjab Vidhan Sabha Session
Punjab Vidhan Sabha Session

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

समूचे सदन ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सम्मान स्वरूप दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन भी धारण किया।



















Leave a Comment