Canada News: स्टडी वीजा पर कनाडा गए पंजाब के दो युवकों की गोली मारकर हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के दो युवकों की विदेश में मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक अच्छे भविष्य का सपना लेकर कनाडा (Canada) गए पंजाब के युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कनाडा के एडमोंटन शहर में पंजाब के दो युवकों की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Firing
Firing
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

मृतक युवकों की पहचान 27 वर्षीय गुरदीप सिंह और 18 वर्षीय रणवीर सिंह के रूप में हुई है। गुरदीप सिंह बुढलाडा क्षेत्र के गांव बरेह का रहने वाला था और वह शादीशुदा था। वहीं रणवीर सिंह बोहा क्षेत्र के गांव उड़त सैदेवाला का रहने वाला बताया का रहा है।

मृतक युवकों की फाइल फोटो
मृतक युवकों की फाइल फोटो

गुरदीप सिंह करीब ढाई वर्ष पहले स्टडी वीजा (Study Visa) पर कनाडा (Canada) गया था। उसकी पढ़ाई पूरी हो चुकी थी और वह वर्क परमिट पर जाने की तैयारी कर रहा था। रणवीर सिंह करीब डेढ़ वर्ष पहले स्टडी वीजा (Study Visa) पर कनाडा (Canada) गया था। वह पढ़ाई के सिलसिले में एडमोंटन में रह रहा था।

वहीं अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है कि गोली किसने और किन कारणों से चलाई है। वहीं बेटों की मौत की जानकारी मिलते ही परिवारों में मातम छा गया है और उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इसके साथ ही परिवार वालों ने बेटे के शवों को भारत लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।



















Leave a Comment