Punjab News: चुनाव से पहले अकाली नेता के घर Raid, पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के नेता के घर पर पुलिस ने रेड कर गिरफ्तार कर लिया है।

अकाली दल के घर पर रेड

मिली जानकारी के मुताबिक पटियाला (Patiala) के गांव मियाल में जिला परिषद चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के उम्मीदवार गुरभेज सिंह के घर पर पुलिस ने रेड की है। इसके साथ ही पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है।

Shiromani Akali Dal
Shiromani Akali Dal
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

इस दौरान परिवार ने आरोप लगाए हैं कि गुरभेज सिंह को पुलिस ने छत से धक्का दिया और उसके बाद गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपों को नकारते हुए कहा है कि वह परिवार वालों की मदद से छत से कूदकर मौके से भागने की फिराक में था जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया है।

20 से ज्यादा केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, गुरभेज सिंह पर 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं। दो दिन पहले उसके खिलाफ फिरौती का केस दर्ज हुआ था। इसी सिलसिले में पुलिस पार्टी ने आज सुबह गुरभेज सिंह को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर रेड की।



















Leave a Comment