GST Raid: स्क्रैप कारोबारी के तीन ठिकानों पर GST का छापा, बोगस फर्मों के जरिए करोड़ों की Tax चोरी का खुलासा

शिव शक्ति ट्रेडर्स फर्म ने बोगस कंपनियों के माध्यम से खरीद-फरोख्त दिखाकर करोड़ों रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत लाभ लिया है। इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। शिव शक्ति ट्रेडर्स फर्म स्क्रैप कारोबारी नीरज अग्रवाल के बेटे उत्कर्ष अग्रवाल के नाम से पंजीकृत है।

Daily Samvad
5 Min Read
GST Raid
Punjab Government
Highlights
  • स्क्रैप कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप
  • सैंट्रल जीएसटी (GST) टीम सुबह करीब आठ बजे कार्रवाई की
  • आईटीसी से जुड़ी गड़बड़ी बड़े स्तर की हो सकती है
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अलीगढ़। GST Raid: सेंट्रल जीएसटी (CGST) विभाग की टीम ने अलीगढ़ (Aligarh) में स्क्रैप कारोबारी नीरज अग्रवाल से जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। यह कार्रवाई मैरिस रोड स्थित रत्नेश पुरम आवास, गूलर रोड पर स्थित शिव शक्ति ट्रेडर्स फर्म और देहली गेट क्षेत्र में बने स्क्रैप गोदाम पर की गई। कार्रवाई के दौरान तीनों स्थानों पर मौजूद लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई और उनके मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए गए।

सूत्रों के अनुसार, 20 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सैंट्रल जीएसटी (GST) टीम सुबह करीब आठ बजे कार्रवाई के लिए पहुंची और देर शाम तक जांच प्रक्रिया जारी रही। टीम ने कंप्यूटर, लैपटॉप, कच्चे और पक्के बिल, बैंक से जुड़े दस्तावेजों सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों को खंगाला और कई डिजिटल व भौतिक दस्तावेज जब्त किए।

GST Fraud
GST Fraud

बोगस फर्म बनाकर टैक्स चोरी

सेंट्रल जीएसटी (GST) विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह संदेह सामने आया है कि शिव शक्ति ट्रेडर्स फर्म ने बोगस कंपनियों के माध्यम से खरीद-फरोख्त दिखाकर करोड़ों रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत लाभ लिया है। इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शिव शक्ति ट्रेडर्स फर्म स्क्रैप कारोबारी नीरज अग्रवाल के बेटे उत्कर्ष अग्रवाल के नाम से पंजीकृत है।

सैंट्रल जीएसटी (GST) के अधिकारियों के अनुसार, फर्म की गतिविधियों को लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और अन्य खुफिया स्रोतों से पहले ही सूचनाएं एकत्र की जा चुकी थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर आयुक्त आगरा, सुरक्षा कटियार ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए।

GST Raid in Scrap Businessmen
GST Raid in Scrap Businessmen

सर्च और सीजर वारंट जारी

आयुक्त के निर्देश पर असिस्टेंट कमिश्नर डोल्टन फ्रांसिस फोर्टे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सुपरिंटेंडेंट सुनील कुमार की अगुवाई में तीन अलग-अलग टीमें गठित की गईं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया। कटियार द्वारा सर्च, सीजर और जांच में सहयोग न करने अथवा विरोध की स्थिति में गिरफ्तारी तक के वारंट जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

आवास पर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। घर के मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे और परिवार के किसी भी सदस्य को बाहर नहीं जाने दिया गया। रिश्तेदारी में आई एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला को भी काफी देर तक घर के अंदर ही रोके रखा गया, जिससे परिवार में तनाव का माहौल बन गया।

GST Scam
GST Scam

व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी

अचानक हुई इस कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय महामंत्री सतीश माहेश्वरी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान महिला और बच्चे भयभीत हो गए थे। उनके हस्तक्षेप के बाद ही वृद्ध महिला को घर से बाहर जाने की अनुमति मिली।

इस संबंध में उन्होंने आयुक्त से शिकायत भी दर्ज कराई और आरोप लगाया कि टीम ने घर के अंदर भय का वातावरण बना दिया। बताया गया है कि इसी आवास में नीरज अग्रवाल के भाई संजय अग्रवाल भी अपने परिवार के साथ रहते हैं, जिनका कारोबार अलग है। इसके बावजूद उनका परिवार भी इस कार्रवाई से प्रभावित हुआ।

डिजिटल डाटा खंगाला जा रहा

असिस्टेंट कमिश्नर डोल्टन फ्रांसिस फोर्टे ने बताया कि आईटीसी से जुड़ी गड़बड़ी बड़े स्तर की हो सकती है। सभी जब्त दस्तावेजों और डिजिटल डाटा की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सेंट्रल जीएसटी विभाग की यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और व्यापारिक जगत में भी हलचल देखी जा रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *