IKGPTU News: पी.टी.यू में आल स्ट्रीम इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की जॉइन्ट फ्रैशर्स पार्टी आयोजित

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 19 Feb 2026

डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU News: आई के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) में इंजीनियरिंग कोर्सेस की सभी ब्रांचेस के लिए संयुक्त फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें कुलपति प्रो (डॉ ) सुशील मित्तल मुख्यातिथि रहे।

रजिस्ट्रार डॉ .नवदीपक संधू विशेष तौर पर शामिल हुए, जबकि जालंधर एवं कपूरथला के विभिन्न स्कूल्स के प्रिंसिपल एवं फैकल्टी मेंबर्स इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के अकादमिक विभाग की तरफ से किया गया।

IKGPTU News: पी.टी.यू में आल स्ट्रीम इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की जॉइन्ट फ्रैशर्स पार्टी आयोजित

समारोह का आगाज़ ज्ञान ज्योति प्रज्वलन से हुआ। बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित करते हुए कुलपति प्रो (डॉ) सुशील मित्तल ने यूनिवर्सिटी के इतिहास के हवाले से इंजीनियरिंग की पढ़ाई आई.के.जी पी.टी.यू से करने के ग्लोबल स्तर के लाभ एवं पहचान पर बात रखी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि कैसे यूनिवर्सिटी के सभी कैम्पस (मुख्य कैम्पस कपूरथला, अमृतसर साहिब, बटाला, होशियारपुर, मोहाली) में शिक्षा का स्तर दूसरों से अलग है तथा सभी कैम्पस में अधिकतर फैकल्टी पी.एच.डी एवं ग्लोबल एक्सपोज़र वाली है। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की तरफ से मंच सञ्चालन एवं कल्चरल कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

IKGPTU News: पी.टी.यू में आल स्ट्रीम इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की जॉइन्ट फ्रैशर्स पार्टी आयोजित

आयोजन मंडल की कोर कमेटी में डीन अकादमिक एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के हेड (डा) यादविंदर सिंह बराड़, डीन कालेज विकास एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के हेड डॉ .बलकार सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के हेड डॉ .सतबीर सिंह, एसोसिएट डीन एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के हेड डॉ .राजीव कुमार बेदी एवं एसोसिएट डीन पी एंड ई.पी एवं सिविल इंजीनियरिंग विभाग के हेड डॉ.राजीव चौहान शामिल रहे।

IKGPTU News: पी.टी.यू में आल स्ट्रीम इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की जॉइन्ट फ्रैशर्स पार्टी आयोजित

इस कार्यक्रम में एम.जी.एन स्कूल कपूरथला, आनंद पब्लिक स्कूल कपूरथला, साईंदास स्कूल जालंधर के प्रिंसिपल्स एवं फैकल्टी विशेष तौर पर आमंत्रित रहे। आल इंडिया रेडियो जालंधर के एफ.एम की टीम ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *