St Soldier News: एक बार फिर सेंट सोल्जर ने रचा इतिहास, 6400 से अधिक दाखिले का बना रिकॉर्ड

Muskaan Dogra
2 Min Read
St Soldier News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने क्षेत्र में सबसे अधिक दाखिले करते हुए एक नया इतिहास रचा। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने बताया कि सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की स्थापना के बाद से इस वर्ष हमने विभिन्न कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में 6400 से अधिक दाखिले का रिकॉर्ड बनाया है।

इस साल पिछले शैक्षणिक वर्ष की तुलना में 400 से अधिक प्रवेश थे। मीडिया से बात करते हुए वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के पास हमेशा रिकॉर्ड तोड़ने की विरासत रही है और इस साल हमने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अधिकतम प्रवेश का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

St Soldier News
St Soldier News

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

दाखिलों की जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक प्रो. मनहर अरोड़ा ने बताया कि इस साल हमें सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दाखिला लेने के लिए अभिभावकों और छात्रों की भारी प्रतिक्रिया मिली है जिसमें एल.एल.बी, बी.बी.ए, बी.सी.ए, बी.पी.टी, बी.एस.सी होटल मैनेजमेंट, आई.टी.आई होटल मैनेजमेंट, बैचलर इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, मास्टर इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, फैशन डिजाइनिंग, बी.एस.सी एम.एल.एस समेत कई अन्य आई.टी.आई कोर्स शामिल है। पूरे भारत से छात्रों ने विभिन्न उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *