Ram Rahim Parole: जेल से बाहर आया डेरा मुखी राम रहीम, 15वीं बार मिली पैरोल

बलात्कार और हत्या के मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम को पैरोल पर रिहा कर दिया गया है। इसी बीच, हनीप्रीत उसे लेने के लिए पहुंची।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Ram Rahim Parole
Highlights
  • राम रहीम 15वीं बार जेल से बाहर आया
  • राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली
  • काफिले के साथ सिरसा डेरा हुआ रवाना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Ram Rahim Parole: बलात्कार और हत्या के मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम को पैरोल पर रिहा कर दिया गया है। इसी बीच, हनीप्रीत उसे लेने के लिए पहुंची।

मिली जानकारी के राम रहीम (Ram Rahim) को 40 दिन की पैरोल मिली है। सोमवार करीब साढ़े 11 बजे वह सुनारिया जेल से सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ। उसे लेने के लिए सिरसा डेरा से दो वाहन आए और फिर पुलिस सुरक्षा के साथ उसका काफिला रवाना हुआ।

Ram Rahim Parole
Ram Rahim Parole

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बता दे कि डेरा में साध्वियों के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोप में 2017 में जेल भेजा गया राम रहीम को हरियाणा सरकार ने पांच साल में 15वीं बार पैरोल और फरलो प्रदान की है। इससे पहले अगस्त 2025 में राम रहीम को 40 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था, जिसके दौरान वह सिरसा शिविर में रहा था।

उम्र कैद की हुई थी सजा

25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद हुई। वहीं, डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या मामले में अक्टूबर 2021 में CBI कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *