डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना और चांदी आज यानी 6 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 12 रुपए बढ़कर 2,50,300 रुपए हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,37,063 रुपए किलो थी।
वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 741 रुपए बढ़कर 1,36,909 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,36,168 रुपए पर था। यहां हम आपको बता दे कि पहले सोना 29 दिसंबर 2025 को 1,38,161 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया। चांदी का भाव भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी।






