Canada Work Permit: कनाडा में रहने वाले लाखों भारतीयों को जल्द छोड़ना पड़ सकता है देश, भारी संख्या में पंजाबी होंगे प्रभावित

कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए वर्ष 2026 में एक गंभीर संकट की संभावना बन रही है। लाखों भारतीयों के लिए वर्क और स्टडी परमिट की समय सीमा समाप्त हो रही है, जिससे उनके कानूनी दर्जे पर संकट आ सकता है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Canada Work Permit
Punjab Government
Highlights
  • वर्ष 2026 में एक गंभीर संकट की संभावना
  • 9.27 मिलियन परमिट की समाप्त होगी वैधता
  • फर्जी एजेंटों के कारण हजारों छात्र वीजा आवेदन खारिज
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada Work Permit: कनाडा (Canada) में रह रहे भारतीयों के लिए वर्ष 2026 में एक गंभीर संकट की संभावना बन रही है। लाखों भारतीयों के लिए वर्क (Work Permit) और स्टडी परमिट (Study Permit) की समय सीमा समाप्त हो रही है, जिससे उनके कानूनी दर्जे पर संकट आ सकता है।

कनाडाई सरकार और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, 2025 के अंत तक लगभग 1.05 मिलियन वर्क परमिट (Work Permit) समाप्त हो जाएंगे, और 2026 में 9.27 मिलियन परमिट की वैधता समाप्त हो जाएगी। इस प्रकार, अनुमान है कि लगभग 19 लाख से 20 लाख लोग कानूनी रूप से कनाडा में रह पाने के लिए अयोग्य हो सकते हैं।

Study In Canada
Study In Canada

पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस संकट का सबसे ज्यादा असर पंजाब के लोगों पर पड़ने की संभावना है, क्योंकि उनके बीच इस समस्या का सबसे अधिक सामना करने वाले लोग हैं। अगर कनाडा (Canada) सरकार स्थायी निवास (PR) या नए वीजा जारी नहीं करती, तो करीब 10 लाख भारतीय तकनीकी रूप से अवैध अप्रवासी बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इसके अलावा, छात्रों के लिए भी स्थिति कठिन हो रही है। फर्जी कॉलेजों और एजेंटों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई के कारण हजारों छात्र वीजा (Study Visa) आवेदन खारिज हो गए हैं। इसके परिणामस्वरूप भारतीय छात्र, ट्रक चालक, फैक्ट्री कर्मचारी और डिलीवरी सेवा क्षेत्र के लोग विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं।

Canada Visa
Canada Visa

कनाडा सरकार ने पिछले दो वर्षों में अस्थायी निवासियों की संख्या को देश की कुल जनसंख्या के 5 प्रतिशत तक सीमित करने का लक्ष्य रखा है, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है। अब तक यह देखा गया है कि कनाडा में स्थायी निवास के सीमित विकल्प और बढ़ती बेरोजगारी की समस्या के कारण भारतीय अप्रवासी वर्ग के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *