War On Drugs: पंजाब पुलिस ने 69 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Arrested
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। War On Drugs: राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध’” के 317वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 272 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 49 FIR दर्ज कर 69 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

1.10 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही 317 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 44,191 हो गई है। इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.3 किलोग्राम हेरोइन, 385 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.10 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

Police
Police

ह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशों के विरुद्ध इस जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

271 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस अभियान के दौरान 58 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 272 स्थानों पर छापेमारी की। दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 271 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) लागू की है। इसी रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 18 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का उपचार लेने के लिए प्रेरित किया है।















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *