DIPS News: डिप्स करोलबाग-सफलता, संस्कार और श्रेष्ठता की स्वर्णिम पहचान

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 26 Feb 2026

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स करोलबाग आज केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि उपलब्धियों का उज्ज्वल इतिहास और भविष्य की अटूट संभावनाओं का प्रतीक बन चुका है। यहाँ से निकलने वाले प्रत्येक डिप्सियन ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि शिक्षा में गुणवत्ता, संस्कार और समर्पण का संगम हो, तो सफलता स्वयं कदम चूमती है।

डिप्स के होनहार पूर्व विद्यार्थियों ने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अनन्या शर्मा, रचित पुरी, नवरीत कौर और प्रिया ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर तकनीकी जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। आस्था शर्मा डी.सी. ऑफिस में इन्वेस्टिगेटर के रूप में प्रशासनिक क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं।

DIPS News: डिप्स करोलबाग-सफलता, संस्कार और श्रेष्ठता की स्वर्णिम पहचान

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

चिकित्सा जगत में डॉ. अशानदीप कौर एम.डी. रेडियोलॉजिस्ट के रूप में मानवता की सेवा कर रही हैं, यशस्वी मेडिकल ऑफिसर के रूप में अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रही हैं, जबकि डॉ. चेतना और निष्ठा शर्मा शोध क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

DIPS News: डिप्स करोलबाग-सफलता, संस्कार और श्रेष्ठता की स्वर्णिम पहचान

वित्त एवं प्रबंधन क्षेत्र में तनिष गुप्ता सीए, आकाशदीप कौर सीए और तरनदीप (Canada) सीए के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। नूरदीप कौर यूएसए में बैंकिंग सेक्टर में अपनी सेवाएं दे रही हैं, वहीं संदीप सिंह एप्पल, कनाडा में मैनेजर के पद पर कार्यरत होकर डिप्स का नाम वैश्विक मंच पर गौरवान्वित कर रहे हैं।

DIPS News: डिप्स करोलबाग-सफलता, संस्कार और श्रेष्ठता की स्वर्णिम पहचान

इन शानदार उपलब्धियों ने डिप्स करोलबाग को अभिभावकों और समाज के बीच उत्कृष्ट प्लेसमेंट और गुणवत्ता शिक्षा की मिसाल बना दिया है। डिप्स करोल बाग के प्रिंसिपल राजेश चौधरी ने गर्व से कहा कि “हमारे एक्स-डिप्सियंस हमारी असली पूँजी हैं। उनकी सफलता ही हमारी सच्ची उपलब्धि है।”

DIPS News: डिप्स करोलबाग-सफलता, संस्कार और श्रेष्ठता की स्वर्णिम पहचान

संस्थान के एम.डी. तरविंदर सिंह ने भावुक शब्दों में कहा, “डिप्स एक परिवार है, और हमारे विद्यार्थी इस परिवार की शान हैं। उनकी हर सफलता हमारे लिए उत्सव के समान है।”आज डिप्स करोलबाग समाज में प्रेरणा, उत्कृष्टता और विश्वसनीयता का पर्याय बन चुका है। यह संस्थान न केवल करियर बनाता है, बल्कि व्यक्तित्व गढ़ता है, संस्कार देता है और सपनों को साकार करने की शक्ति प्रदान करता है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *