St Soldier News: स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रसम चौथा सम्पन्न

Muskaan Dogra
2 Min Read
स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रसम चौथा सम्पन्न
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: गहरे शोक और स्मरण के माहौल में स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रसम चौथा मॉडल टाउन, शमशान घाट में उनके बड़े पुत्र राजन चोपड़ा, छोटे पुत्र प्रिंस चोपड़ा, भाई सुनील चोपड़ा, जीजा जी नरिंदर कुमार हांडा, रवि कत्याल, रमेश पषान, साला संजीव महाजन, वनीत महाजन, राकेश चौधरी, एवं परिवार के सभी सदस्यों ने नम आंखों के साथ सम्पन्न किया।

यह अवसर मौन, प्रार्थनाओं और भावनाओं से भरा हुआ था, जहां परिवार के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि
अर्पित करते हुए उनके महान जीवन और विरासत को याद किया। स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी को उनके अमूल्य योगदान, उच्च आदर्शों और समाज पर उनके अमिट प्रभाव के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा।

स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रसम चौथा सम्पन्न
स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रसम चौथा सम्पन्न

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अंतिम प्रार्थना (भोग एवं अंतिम अरदास) शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को विक्टोरिया गार्डन, परागपुर, जालंधर–फगवाड़ा हाईवे, जीटी रोड, जालंधर में दोपहर 01:00 बजे से 03:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परिवारजन सभी रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे इस दुख की घड़ी में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *