डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में लूट और चोरी की वारदातें रुकने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में दिनदहाड़े मां-बेटी के जेवर लूटे गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के धनैरा नहर रोड पर दिनदहाड़े लूट की घटना ने शहर में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। गोराया इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने ई-रिक्शा में जा रही मां-बेटी को रोककर उनसे सोने की ज्वैलरी और नकदी लूट ली।
महिला फिल्लौर से अपने गांव लौट रही थीं
पुलिस को शिकायत में गांव ढंडिया की रहने वाली किरणजीत कौर ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ फिल्लौर से अपने गांव लौट रही थीं। जैसे ही वे नहर रोड पर पहुँचीं, पीछे से आए दो लुटेरे उनकी ई-रिक्शा के रास्ते में आ गए और उन्हें रोक लिया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके बाद उन्होंने किरणजीत के कानों की सोने की बालियां, गले की डेढ़ तोले की सोने की चेन और पर्स में रखी लगभग 6000 रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने दातर के उल्टे हिस्से से हमला भी किया। वहीं ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार की शिकायत दर्ज की। ASI सुरिंदर मोहन ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









