डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर-लुधियाना हाईवे पर मैकडोनल्ड के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें एक महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर-लुधियाना हाईवे पर मैकडोनल्ड के पास तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला ट्राले के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल गांव समरावा के रहने वाले संजय कुमार अपनी पत्नी छाया और अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ दवाई लेने के बाद एक्टिवा पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे।

स्कूटी का बिगड़ा संतुलन
इस दौरान जैसे ही यह परिवार हाईवे पर मैकडोनल्ड के पास से नकोदर रोड की तरफ मुड़ने लगा, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्राले ने उनकी एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और छाया सीधे ट्राले के पहियों के नीचे जा गिरीं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। इस दौरान पुलिस ने ट्राला ड्राइवर को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी ड्राइवर की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।









