डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि आज जनवरी महीने का आखिरी दिन है और उसके बाद फरवरी शुरू हो जाएगा और फरवरी महीने स्कूलों में कई छुट्टियां आने वाले है।

फरवरी महीने की शुरुआत संत रविदास जयंती (Ravidas Jayanti) से होगी। 1 फरवरी 2026 को यह पर्व मनाया जाएगा, जो रविवार के दिन पड़ रहा है। इस अवसर पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में Restricted Holiday रहती है।

Holiday News

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं रविवार होने के कारण स्कूल पहले से बंद रहेंगे। इसके साथ ही12 फरवरी 2026 को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती मनाई जाएगी। यह दिन मुख्य रूप से Arya Samaj Institutions में मनाया जाता है। आमतौर पर इसे स्कूलों में पूर्ण अवकाश के रूप में घोषित नहीं किया जाता।

महाशिवरात्रि का पर्व

15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व है, जो इस बार रविवार को पड़ेगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में इसे Gazetted या Restricted Holiday के रूप में मान्यता दी जाती है।

Maha Shivratri 2026

18 फरवरी 2026 को Losar (Tibetan New Year) मनाया जाएगा। यह पर्व खासतौर पर सिक्किम में मनाया जाता है, जहां स्कूल और कॉलेजों में अवकाश रहने की संभावना रहती है। इसके बाद 19 फरवरी 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है। महाराष्ट्र में यह दिन विशेष महत्व रखता है और राज्यभर के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रहती है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version