Jalandhar News: जालंधर के दलबदलू नेता की अवैध कालोनी पर बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार ने रजिस्ट्री पर लगाई रोक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/अलावलपुर। Jalandhar News: जालंधर के कालोनाइजर और दलबदलू नेता की अवैध कालोनी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उक्त कालोनी में प्लाट की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई है। नगर कौंसिल के ईओ ने तहसीलदार को पत्र लिखकर उक्त अवैध कालोनी में जमीन खरीद-फरोख्त को बंद करने को कहा था, इसके बाद यह फैसला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के अलावलपुर में वार्ड-10 में गर्वनमेंट गर्ल्स स्कूल के पास अलावलपुर-आदमपुर रोड पर अवैध रूप से कालोनी काटी गई है। इस अवैध कालोनी को जालंधर नार्थ (Jalandhar North) के एक दलबदलू नेता द्वारा काटी बतायी जा रही है। उक्त दलबदलू नेता द्वारा काटी गई इस अवैध कालोनी की शिकायत जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने की।

Illegal Colony Alawalpur Jalandhar News
Illegal Colony Alawalpur Jalandhar News

डीसी के आदेश पर एक्शन

आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त अवैध कालोनी की शिकायत नगर कौंसिल अलावलपुर के ईओ से की गई। इसके बाद इसकी शिकायत एडीसी और डीसी जालंधर से की गई। जालंधर के डीसी ने एक्शन लेते हुए ईओ को कार्रवाई के आदेश दिया। इसके बाद उक्त कालोनी पर कार्ऱवाई की गई।

Illegal Colony Alawalpur Jalandhar Live News Update
Illegal Colony Alawalpur Jalandhar Live News Update

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

डीसी के आदेश के बाद ईओ व उनकी टीम ने अवैध कालोनी पर कार्ऱवाई की। अवैध कालोनी में नगर कौंसिल द्वारा बोर्ड लगाया गया। उसके बाद अब नगर कौंसिल के ईओ ने आदमपुर के तहसीलदार को पत्र लिख कर उक्त अवैध कालोनी में प्लाटों की रजिस्ट्री बंद करने को कहा। जिससे अब उक्त अवैध कालोनी के प्लाटों की रजिस्ट्री बंद हो गई है।

पढ़ें नगर कौंसिल के ईओ का लेटर

Illegal Colony Alawalpur Jalandhar
Illegal Colony Alawalpur Jalandhar


















Leave a Comment