Jalandhar News: जालंधर में मंदिर के सामने अवैध रूप से बना दी कामर्शियल इमारत, निगम को लाखों का चूना, कमिश्नर से शिकायत

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) की सख्ती के बाद भी शहर में कई जगहों पर अवैध रूप से दुकानें बनाकर नगर निगम के राजस्व का लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। ताजा मामला जेपी नगर से हरबंस नगर रोड पर भृग मंदिर के सामने बन रही दो साइड ओपन दुकानों का आया है।

जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा (Ravi Chhabra) ने इसकी शिकायत नगर निगम (Municipal Corporation) के कमिश्नर संदीप ऋषि से की गई है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि  जेपी नगर से हरबंस नगर रोड पर भृग मंदिर के सामने अवैध रूप से दो साइड ओपन दुकानें बन रही है। जिसमें नगर निगम को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।

Jalandhar JP Nagar illegal Shops News

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

शिकायतकर्ता के मुताबिक छुट्टियों का फायदा उठाकर लैंटर डालने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कमिश्नर को शिकायत देते हुए मांग की है कि उक्त अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जाए। वहीं, कमिश्नर ने शिकायत के बाद एमटीपी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Leave a Comment

Exit mobile version