Jalandhar News: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को RTI एक्टिविस्ट ने भेजा लीगल नोटिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर की मशहूर सुपर क्रीमिका स्वीट्स (Super Cremica Sweets) और जोमैटो प्राइवेट लिमिटेड (Zomato Private Limited) को लीगल नोटिस जारी हुआ है। ये लोगल नोटिस जालंधर के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा भेजा गया है। लीगल नोटिस में कहा गया है कि 15 दिनों के अंदर 5 लाख कंपनसेशन और 99 हजार रुपए लीगल फीस जमा कराएं। मामला 38 रुपए से जुड़ा है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के सामाजिक कार्यकर्ता करणप्रीत सिंह ने जोमैटो (Zomato) से 30 नवंबर 2025 को देसी घी आटा बिस्कुट आर्डर किया था। जोमैटो (Zomato) का यह आर्डर कनाट सर्कस रोड स्थित सुपर क्रीमिका स्वीट्स (Super Cremica Sweets) के लिए था। सुपर क्रीमिका स्वीट्स ने 190 रुपए बिस्कुल का 228 रुपए चार्ज किए। जिसका बिल भी उन्होंने कऱणप्रीत सिंह को भेजा।

38 रुपए ज्यादा वसूले

एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस में कहा गया है कि उनके क्लाइंट करणप्रीत सिंह जोमैटो (Zomato) के गोल्ड मेंबर है। जोमैटो के नियम और शर्तों के मुताबिक गोल्ड मेंबर से अतिरिक्त दाम नहीं वसूला जा सकता है। बिस्कुट की कीमत 190 रुपए थी, लेकिन सुपर क्रीमिका और जोमैटो ने करणप्रीत सिंह से 228 रुपए दाम वसूला।

Zomato
Zomato

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

लीगल नोटिस के मुताबिक करणप्रीत सिंह से 38 रुपए ज्यादा वसूल किए गए। जिससे करणप्रीत सिंह काफी दुखी हुआ हैं। एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा द्वारा सुपर क्रीमिका स्वीट्स (Super Cremica Sweets) और जोमैटो (Zomato) को भेजे गए लीगल नोटिस में 5 लाख रुपए कंपनसेशन और 99 हजार रुपए लीगल फीस की मांग की गई है।

पढ़ें लीगल नोटिस की कापी



















Leave a Comment